मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ मामला: कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी का विरोध, बजरंग दल ने किया चक्काजाम, थाने में काटा बवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के मैग्नेटो मॉल में तोड़फोड़ करने वाले बजरंग दल के 50 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता तेलीबांधा थाने में घुस गए थे। बवाल के बीच अरेस्ट कर पुलिस बस से सेंट्रल जेल ले गई।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर से तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया था। सड़क पर हवन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारी चूल्हा और राशन लेकर आ गए थे। तेलीबांधा थाने के सामने सड़क पर टेंट लगा कर बैठे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। हालांकि गिरफ्तारी की संख्या की पुष्टि पुलिस ने नहीं की है।

मौके पर 2 ASP, 4 CSP और 12 से ज्यादा थाना प्रभारी समेत अतिरिक्त बल मौजूद हैं। मंदिर हसौद और एयरपोर्ट से रायपुर शहर की ओर आने वाले ट्रैफिक को तेलीबांधा चौक के पास नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

वहीं बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि उन्होंने मॉल में तोड़फोड़ नहीं की। सजावट को हुए नुकसान पर इतना बड़ा एक्शन लेना गलत है। वे इसका विरोध कर रहे हैं। आज का विरोध प्रदर्शन उनकी योजना का हिस्सा था। हम उस पुलिस स्टेशन को घेर रहे हैं, जहां FIR दर्ज की गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...