बाल-बाल बचे केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, लोहे की रॉड टकराने से कार का शीशा क्षतिग्रस्त

बिलासपुर। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू सड़क हादसे में बाल बाल बचे। वे अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर से रायपुर होते हुए दिल्ली जाने के लिए प्रस्थान कर रहे थे. इसी दौरान चंदेली (दामाखेड़ा) के समीप एक अप्रत्याशित घटना घटी, जब एक लोहे की रॉड चलती गाड़ी के सनरूफ/मिरर क्षेत्र से टकराकर वाहन के ग्लास को क्षतिग्रस्त करती हुई गाड़ी के भीतर आ गई. यदि सनरूफ/मिरर संरचना नहीं होती तो यह रॉड सीधे चालक की ओर जा सकती थी.

घटना के समय वाहन क्रमांक CG 04 M 7200 में सांसद साहू के साथ उनके निजी स्टाफ एवं सुरक्षा अधिकारी मौजूद थे. घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, केवल वाहन का शीशा क्षतिग्रस्त हुआ है.

घटना के उपरांत एस्कॉर्ट ड्यूटी में तैनात पुलिस बल द्वारा संबंधित लोहे की रॉड को सुरक्षित रूप से जब्त कर लिया गया है. यह घटना आकस्मिक थी अथवा इसमें सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा कोई अन्य पहलू है, इसकी जांच की जाएगी. तोखन साहू एवं वाहन में सवार सभी लोग पूर्णतः सुरक्षित हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...