भिलाई-3 के नहर में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

दुर्ग। भिलाई-3 थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर छोटी पुलिया के पास स्थित नहर में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 8 बजे स्थानीय लोगों ने नहर के पानी के भीतर एक व्यक्ति को औंधे मुंह पड़े देखा, जिसके बाद तत्काल भिलाई-3 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षित करते हुए प्रारंभिक जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान खुर्सीपार गौतम नगर निवासी सतीश प्रसाद (44 वर्ष) के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपेला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक नहर तक कैसे पहुंचा और घटना किन परिस्थितियों में हुई।

भिलाई-3 थाना प्रभारी अंबर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और जानकारी के आधार पर मृतक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। जानकारी मिली है कि वह अक्सर शराब के नशे में घर से बाहर निकल जाता था और कहीं भी गिरकर पड़ा रहता था। आशंका जताई जा रही है कि रविवार रात या सोमवार तड़के शराब के नशे में नहर के पास चलते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...