8 जनवरी को लगेगा सीएम का जनदर्शन, सीधे जनता से रूबरू होंगे विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जनवरी को रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में ‘जनदर्शन’ के माध्यम से प्रदेश की जनता से सीधा संवाद करेंगे. इसके जरिए मुख्यमंत्री राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को व्यक्तिगत रूप से सुनेंगे.

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त होने वाले प्रत्येक आवेदन का निराकरण पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए ताकि जनता को शासन की मंशा के अनुरूप समयबद्ध समाधान मिल सके. सीएम साय की यह पहल शासन और प्रशासन के बीच की दूरी को कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है.

जनदर्शन के दौरान मुख्यमंत्री स्वयं मौजूद रहकर आम लोगों के आवेदन स्वीकार करेंगे और संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित करेंगे. मुख्यमंत्री का स्पष्ट मानना है कि लोकतंत्र में आम नागरिक की समस्याओं का त्वरित समाधान ही सुशासन की असली कसौटी है. इसी उद्देश्य के साथ उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि आवेदन केवल दफ्तरों की फाइलों तक सीमित न रहें, बल्कि उन पर प्रभावी ढंग से अमल किया जाए.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बिग ब्रेकिंग: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क...

रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आगामी 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ में 'शुष्क दिवस' (Dry Day) रहेगा। इसके साथ ही प्रदेश के...

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...