शराब घोटाला: ED की बड़ी कार्रवाई, निरंजन दास समेत 30 आबकारी अफसरों की 38.21 करोड़ की संपत्ति कुर्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. शराब घोटाले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के साथ 30 अन्य अधिकारियों की 38.21 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है. इसमें 78 अचल संपत्तियां शामिल हैं. जिनमें आलीशान बंगले, प्रीमियम कॉम्प्लेक्स में फ्लैट, व्यावसायिक दुकानें और विशाल कृषि भूमि शामिल हैं. इसके अलावा, 197 चल संपत्तियां भी शामिल हैं.

ED के मुताबिक इस घोटाले से राज्य के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है. ED ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि, रायपुर आंचलिक कार्यालय ने आईएएस निरंजन दास (तत्कालीन आबकारी आयुक्त) और 30 अन्य आबकारी अधिकारियों की लगभग 38.21 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है.

धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गई यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है, जिसके परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को 2,800 करोड़ रुपये (आगे के खुलासों के आधार पर संशोधित गणना) से अधिक का नुकसान हुआ.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News : भाई को बंधक बनाकर युवती से...

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है...

CG News : सभी टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्य तीन...

रायपुर। मानसून के आगमन और वन्यजीवों के प्रजनन काल को देखते हुए हर साल की तरह इस वर्ष भी देश के अधिकांश टाइगर रिजर्व,...

जनपद पंचायत में ACB की बड़ी कार्रवाई : CEO...

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जनपद पंचायत...

छत्तीसगढ़ में बिजली महंगी : एक जुलाई से लागू...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों...