आयुष यूनिवर्सिटी के एमडीएस के नतीजे घोषित : रूंगटा डेंटल कॉलेज के स्टूडेंट्स बने यूनिवर्सिटी टॉपर्स

रायपुर। रुंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड रिसर्च (RCDSR), जो कि NAAC ‘A’ ग्रेड से मान्यता प्राप्त एक अग्रणी संस्थान है, जिसने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। आयुष हेल्थ यूनिवर्सिटी के अंतर्गत आयोजित एमडीएस पार्ट.1 की विश्वविद्यालय परीक्षा के घोषित परिणामों में विश्वविद्यालय की टॉप 10 रैंक में से 05 स्थान आरसीडीएसआर के छात्रों ने प्राप्त किए हैं। यह संस्थान की कठोर शैक्षणिक गुणवत्ता और समर्पण का प्रमाण है।

आरसीडीएसआर लगातार उत्कृष्टता में अग्रणी रहा है और हाल ही में इंडिया टुडे द्वारा मध्य भारत का नंबर 1 डेंटल कॉलेज घोषित किया गया है। कॉलेज में नवीनतम उपकरणों से सुसज्जित अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ और अनुभवी एवं प्रशिक्षित संकाय सदस्यों की टीम मौजूद है जो छात्रों को उच्चस्तरीय शिक्षा प्रदान करने प्रतिबद्ध है।

इस अद्भुत उपलब्धि पर रुंगटा समूह के चेयरमैन संजय रूंगटा ने छात्रों और शिक्षकों को आशीर्वाद देते हुए उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की। वहीं कॉलेज के डीन डॉ कार्तिक कृष्णा एम. ने भी छात्रों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें इसी तरह उत्कृष्टता की राह पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।

यह उपलब्धि आरसीडीएसआर की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह भारत में डेंटल शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सर्वोत्तम मानकों को स्थापित कर रहा है। एमडीएस पार्ट.1 में सी. परमानंद (अर्थोडोंटिक्स), अभनतिका मिश्रा (प्रोस्थोडोंटिक्स) ने चौथे स्थान प्राप्त किया तथा टेम्बरे मानसी अनिल (कन्जवेटिव एण्ड एंडोडोंटिंक्स), श्रेनिका लला(कन्जवेटिव एण्ड एंडोडोंटिंक्स), वर्धा (ओरल सर्जरी), अदिति अग्रवाल (कन्जवेटिव एण्ड एंडोडोंटिंक्स), साक्षी शरण (पेडोडोंटिक्स), सरनतिनी डे (पेडोडोंटिक्स), नागेश्वरराव कोसुरू (ओरल पैथोलॉजी), त्रोणाल बराई (ओरल पैथोलॉजी), सौम्या चन्द्राकर (कन्जवेटिव एण्ड एंडोडोंटिंक्स), शुभ जैन (पेरियोडोंटोलॉजी), ने क्रमशः छठवा, सातंवा, आठवा, नवां एवं दसवा स्थान प्राप्त किया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...