CG News : धान खरीदी में 6.55 करोड़ की धोखाधड़ी, 6 अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज, फड़ प्रभारी गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के नाम पर 6.55 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आाया है। पुलिस ने अपेक्स बैंक के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर छह अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। साथ ही धान खरीदी उप केंद्र के फड़ प्रभारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

वहीं, अपराध दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद से पांच अधिकारी फरार हैं, जिनकी तलाशी की जा रही है। प्राथमिक जांच में पाया गया कि खरीदी की थी 1,61,250 क्विंटल धान व मिल तथा संग्रहण केंद्रों को 1,40, 663.12क्विंटल धान ही भेजा था। 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 2 जनवरी को प्रार्थी राम कुमार यादव 61 वर्ष नोडल अधिकारी छग राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स) के द्वारा थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोनपारा पंजीयन क्रमांक 128 के धान खरीदी उपकेंद्र में भुनेश्वर यादव (खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी), जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक), शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी), जितेंद्र साय(कंप्यूटर ऑपरेटर), अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी), चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी) के द्वारा खरीफ वर्ष 2024-25 में धान खरीदी कार्य में अनियमितता कर शासन को करोड़ों रुपए की क्षति पहुंचाई है।

केंद्र के कम्प्यूटर में दर्ज रिकॉर्ड के अनुसार उक्त खरीफ वर्ष 2024-25 में कुल 1 लाख 61 हजार 250 क्विंटल की धान खरीदी की गई थी, जबकि खरीदी केंद्र के द्वारा मिल व संग्रहण केंद्रों में कुल 1 लाख 40 हजार 663 क्विंटल,12 किलोग्राम धान को परिदान किया गया था। खरीदी केंद्र के पत्रक अनुसार कुल 20,586.88 क्विंटल धान की परिदान हेतु कमी पाई गई थी, जिसके सम्बन्ध में संयुक्त जांच दल के द्वारा भौतिक सत्यापन भी कराया गया था। मौके पर धान उपलब्ध नहीं था, जांच दल की रिपोर्ट में भी कुल 20,586.88 क्विंटल धान की कमी पाई गई।

उक्त कृत्य के कारण प्रति क्विंटल 3100 रु के हिसाब से कुल 20,586.88 क्विंटल धान में 6 करोड़ 38 लाख 19 हजार 328 रु व धान पैकिंग हेतु नए पुराने कुल 4,898 नग बारदाने, जिनकी कुल कीमत 17 लाख 7 हजार 651 रुपये, इस प्रकार दोनों को मिलाकर 6 करोड़ 55 लाख 26 हजार 979 रुपए की शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। समिति स्तर पर धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के प्रभारी अधिकारी, फड़ प्रभारी, सहायक फड़ प्रभारी, उप सहायक फड़ प्रभारी व कंप्यूटर ऑपरेटर के द्वारा मिली भगत कर धोखाधड़ी की गई।

पुलिस के द्वारा राज्य सहकारी बैंक मर्यादित(अपेक्स) जशपुर के नोडल अधिकारी की रिपोर्ट पर धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के भुनेश्वर यादव (खरीदी केंद्र के प्राधिकृत अधिकारी), जयप्रकाश साहू (समिति प्रबंधक), शिशुपाल यादव (फड़ प्रभारी), जितेंद्र साय(कंप्यूटर ऑपरेटर),अविनाश अवस्थी (सहायक फड़ प्रभारी), चंद्र कुमार यादव (उप सहायक फड़ प्रभारी) के विरुद्ध बी एन एस की धारा 318(4),320,336,338 व 61 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

संदिग्ध आरोपियों में से एक धान खरीदी उप केंद्र कोनपारा के फड़ प्रभारी शिशुपाल यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपी फरार हैं, पुलिस के द्वारा उनकी पातासाजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। मामले में पुलिस की अग्रिम जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...