CG News: कड़ाके की ठंड के चलते 10 जनवरी तक प्रायमरी स्कूलों में छुट्टी, आदेश जारी

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस ठंड को देखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 10 जनवरी तक प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है. वहीं, मीडिल, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के छात्रों के लिए टाइमिंग में बदलाव किया गया है.

सरगुजा जिले में प्राइमरी स्कूलों की छात्रों के लिए 3 दिनों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 10 जनवरी तक सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में प्राइमरी क्लासेस नहीं लगेंगी. हालांकि, स्कूल के शिक्षक ठंड से बचाव की सभी सुविधाओं के साथ स्कूल पहुंचेंगे और अपनी ड्यूटी करेंगे.

स्कूल के समय में बदलाव
वहीं, मीडिल स्कूल, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षाओं के संचालन के समय में बदलाव किया गया है. आदेश के मुताबिक दो पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:30 बजे तक संचालित होगी. वहीं, शनिवार को दोपहर 12:30 बजे से 4:00 तक संचालित की जाएगी. जबकि एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सोमवार से शुक्रवार तक 10:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक संचालित होगी और शनिवार को सुबह 9:30 बजे से लेकर 12:30 तक संचालित की जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...