Bhilai News: बकाया किराया नहीं देना पड़ा भारी, नगर निगम ने सील की 9 दुकानें

दुर्ग। भिलाई नगर निगम के वार्ड 16 आकाश गंगा परिसर के 9 दुकानों को सीलबंद किया गया है. निगम ने व्यवसाय के लिए अकाशगंगा परिसर में दुकान उपलब्ध कराया था. उन सभी दुकानों का हर महीने किराया निर्धारित किया गया है, लेकिन व्यवसायियों द्वारा किराए में हुई वृद्धि की राशि जमा नहीं की गई थी. सभी दुकानदारों को किराए में वृद्धि के संबंध में किराया जमा करने नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय मे किराये की राशि निगम कोष में जमा नहीं किए जाने के कारण दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया था. उसके बाद सभी 9 दुकानों को सीलिंग किया गया है.

किराये की राशि लंबित होने के कारण किराया राशि में वृद्धि हो गई है. आकाश गंगा व्यावसायिक परिसर एवं नगर निगम के अन्य परिसरों में भी किराया वसूली करने के लिए नोटिस जारी किया गया है. आवंटितों द्वारा किराया राशि जमा नहीं किए जाने पर निगम द्वारा निरंतर इस तरह की कार्रवाई की जाएगी.

भिलाई नगर निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम उपायुक्त डी के कोसरिया, जोन 1 के राजस्व विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा 9 दुकानों को सीलबंद करने की कार्यवाही की गई है. कार्यवाही के दौरान राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, बेदखली प्रभारी विनय शर्मा, अनुरेखक उन्मेश साहू, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, प्रसन्न तिवारी, बसंत देवांगन, बेदखली सहायक प्रभारी हरिओम गुप्ता, बेदखली टीम के कर्मचारी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...