CG – 7 महिला नक्सली समेत 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, इन पर 64 लाख रुपये का था ईनाम

CG

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मंगलवार को 7 महिला नक्सलियों समेत कुल 26 हार्डकोर सक्रिय नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों पर अलग-अलग मामलों में कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सामूहिक आत्मसमर्पण को क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क के कमजोर पड़ने के रूप में देखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, 07 महिला समेत 26 माओवादियों का ऐतिहासिक आत्मसमर्पण हुआ है। जिन पर 64 लाख का ईनाम था। आत्मसमर्पित माओवादियों में PLGA बटालियन, दक्षिण बस्तर डिवीजन, माड़ डिवीजन और AOB क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। इनमें CYPCM-01, DVCM -01, PPCM-03,ACM- 03 और Party Member-18 रैंक हैं। आपको यह भी बता दें कि, इनमें सुकमा जिला, माड़ क्षेत्र और सीमावर्ती ओड़िशा के कई बड़ी वारदातों में शामिल रहे हैं।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ शासन की ‘छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पुनर्वास नीति’ और ‘’पूना मार्गेम’ पुनर्वास से पुनर्जीवन अभियान से प्रभावित होकर पुनर्वास किया गया। वहीं अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंपों की स्थापना और तेज नक्सल ऑपरेशन से मिल रही लगातार सफलताओ से माओवादी संगठन अब समाप्ति की ओर है। जिससे अब बस्तर संभाग में विकास की नई राह भी खुल चुकि है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...