CG में पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड: दुर्ग, रायपुर सहित 18 जिलों के लिए भीषण ठंड की चेतावनी हुई जारी… देखिये मौसम विभाग का पूर्वानुमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने 9 जनवरी तक के लिए शीतलहरी की चेतावनी जारी की है। राजधानी रायपुर सहित लगभग पूरे छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने कड़ाके की ठंड और सर्द हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जनवरी तक ठंड से कोई राहत नहीं मिलेगी।

मौसम विभाग के मुताबि 7 और 8 जनवरी को 18 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिले के लिए चेतावनी दी गयी है।

वहीं 9 जनवरी तक के लिए रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिले में शीतलहरी की चेतावनी दी गयी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...