CG ब्रेकिंग: जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी… SP अंकिता शर्मा पहुंची मौके पर… कैंपस कराया गया खाली, जज की ऑफिशियल ID पर आया E-Mail

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात आरोपी ने ई-मेल भेजकर यह धमकी दी है। पुलिस ने जिला कोर्ट परिसर को खाली करा दिया है। साथ ही पूरे कोर्ट परिसर में सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर बम निरोधक दस्ता भी पहुंचा है और जांच जारी है।

राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि ”ई-मेल मिलते ही तत्काल पुलिस की टीम जिला कोर्ट पहुंची। एसपी, एएसपी, सीएसपी व बीडीएस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सावधानी बरतते हुये जिला कोर्ट के अंदर मौजूद सभी लोगों को बाहर निकाल लिया है। पूरे कोर्ट परिसर की सर्चिंग की जा रही है। साथ ही मेल भेजने वाले का भी पता लगाया जा रहा है।

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे जिला न्यायालय परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सभी जजों, वकीलों, न्यायालय कर्मचारियों और आम नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। कोर्ट परिसर और आसपास के इलाकों में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आने-जाने वाले रास्तों पर भी सख्त निगरानी रखी जा रही है। जिससे जीई रोड पर काफी भीड़ जमा हो गई है। वहीं ऐहतियातन, रायपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में भी बम स्क्वायड और डॉग स्क्वाड की टीम पहुंची हैं। हर मंजिल में जांच हो रही है। परिसर में घूम रहे अनजान लोगों से पूछताछ की गई है। अलर्ट जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, न्यायालय परिसर को RDX से उड़ाने की बात कही गई। जिसके लिए गुरुवार सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर मेल आया। दोपहर 2:35 बजे तक का समय दिया गया था। यह मेल एक इंटरनेशनल नंबर (VPN) का इस्तेमाल कर भेजा गया है। जिससे भेजने वाले की पहचान छुपाने की कोशिश की गई है। मेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

वहीं, मध्य प्रदेश के रीवा न्यायालय में भी इसी तरह की धमकी मिली है। यह किसी संगठित साइबर हमले या बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करता है। अक्सर इस तरह की धमकियां अदालती कार्यवाही को बाधित करने या दहशत फैलाने के उद्देश्य से दी जाती हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG का ‘साइको सीरियल किलर’: शराब में सुहागा मिलाकर...

CG बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।...

भिलाई में चाकूबाजी, बदमाशों ने युवक की गर्दन पर...

दुर्ग। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत वृंदा नगर कैंप-1 में देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार,...

बांध में नाव पलटने से बड़ा हादसा, मछली पकड़ने...

सूरजपुर। जिले के करंजी चौकी क्षेत्र के बतरा इलाके में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। बांध में मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों...

CG News : शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, DEO...

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक शिक्षक और शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा...