CG – 18 साल की युवती ने किया सुसाइड: 2022 NDPS-केस में फरार पिता को खोजने आई पुलिस… मां से पूछताछ के लिए ले गए थाने… डर से युवती ने लगा ली फांसी

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। मारुति रेसिडेंसी में रहने वाली 18 साल की युवती ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में हडकंप मच गया है। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि युवती के पिता मंदिर हसौद थाना ने NDPS एक्ट के पुराने मामले में आरोपी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वारंट भी जारी किया। लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस आरोपी की पत्नी को पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। आशंका जताई जा रही है कि इस डर से बेटी घबरा गई और उसने घर पर फांसी के फंदे में झूलकर सुसाइड कर लिया।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंदिर हसौद थाना पुलिस दो पुरुष आरक्षक और एक महिला आरक्षक के साथ युवती के घर पहुंची थी। पुलिस ने युवती की मां से बताया कि उनके पति महेंद्र पटेल के खिलाफ लगभग तीन साल पुराना एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है और इसी मामले में पूछताछ करनी है।बताया गया कि महेंद्र पटेल इस केस में फरार है और उसके खिलाफ अब तक चार बार वारंट जारी हो चुका है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...