CG में हाईटेक नकल: पुलिस भर्ती परीक्षा में ब्लूटूथ डिवाइस लेकर बैठा था अभ्यर्थी, राजस्थान का युवक गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (लिपिकीय) भर्ती परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, जैमर और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर पूरी तरह प्रतिबंध के बावजूद एक अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। सिम कार्ड ऑपरेटेड ब्लूटूथ डिवाइस को कान में लगाकर नकल करते राजस्थान का छात्र पकड़ा गया है। सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक बीते 9 जनवरी को फरहदा स्थित जीटीबी कॉलेज में एसएससी द्वारा आयोजित दिल्ली पुलिस 2025 सीबीई भर्ती परीक्षा की शाम की पारी (4:30 से 6:30 बजे) चल रही थी। इस दौरान परीक्षा केंद्र प्रभारी विजय कुमार लहरे को एक अभ्यर्थी मोहित मीना निवासी दौसा राजस्थान की गतिविधियों पर शक हुआ। उसके नजदीक पहुंचने पर वह हड़बड़ा गया। अभ्यर्थी की तलाशी ली गई तो उसके कान में सिम ऑपरेटेड ब्लूटूथ और कपड़ों में इलेक्ट्रानिक डिवाइस लगा मिला। उसके पास से नकल के आधुनिक उपकरण बरामद हुए।

परीक्षा केंद्र प्रभारी की रिपोर्ट पर सीपत पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपी मोहित मीना सारे डिवाइस राजस्थान से लेकर आया था। इसका उपयोग कर परीक्षा में प्रश्न हल कर रहा था। कड़ी सुरक्षा व जांच के बावजूद सेंटर के भीतर डिवाइस ले जाने में आरोपी कैसे कामयाब हुआ, यह जांच का विषय है।

पुलिस इस मामले में किसी बड़े नकल गिरोह के शामिल होने की आशंका जता रही है। फिलहाल पुलिस युवक के मोबाइल फोन को जब्त कर जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिला नया कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रमेश सिन्हा के 4 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त होने के बाद अब हाई कोर्ट को नया...