CG – दो विदेशी महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ीं: बिना वीजा-पासपोर्ट के रह रहे थे, जांच जारी

CG

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 2 विदेशी महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं उज्बेकिस्तान की रहने वाली बताई जा रही हैं। दोनों को पुलिस ने पकड़ा है। सुरक्षा एजेंसियों से जुड़े अधिकारियों ने क्या बताया? शुरूआती जांच में सामने आया है कि वे वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद कई वर्षों से रायपुर में निवास कर रही थीं। फिलहाल पुलिस के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की टीम भी पूछताछ में शामिल है। महिलाओं के पासपोर्ट, वीजा सहित अन्य पहचान संबंधी दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों महिलाएं किस उद्देश्य से भारत आई थीं और वर्तमान में उनका वीजा वैध है या नहीं, इसकी पुष्टि की जा रही है। दस्तावेजों की सत्यता जांचने के लिए विदेशी पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) और संबंधित एजेंसियों से संपर्क किया गया है। आवश्यकता पड़ने पर इमिग्रेशन विभाग को भी पूरे मामले से अवगत कराया जाएगा।

तेलीबांधा थाना क्षेत्र में लंबे समय से विदेशी नागरिकों के निवास को लेकर पुलिस को संदेह था। सूचना मिलने के बाद गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की, जिसमें महिलाओं ने स्वयं को उज्बेकिस्तान का नागरिक बताया। फिलहाल दोनों को पुलिस हिरासत में रखा गया है और जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि यदि वीजा शर्तों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो विदेशी नागरिक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जाएगा और विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी रायपुर में विदेशी नागरिकों से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आ चुका है। करीब 11 महीने पूर्व एक विदेशी युवती को तेज रफ्तार और नशे की हालत में वाहन चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। उस घटना की जांच के दौरान एक बड़े सेक्स रैकेट नेटवर्क का खुलासा हुआ था, जिससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। फिलहाल, ताजा मामले में जांच एजेंसियां सतर्क हैं और हर पहलू की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...