पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अश्लील कार्यक्रम मामले में आयोजन समिति के 14 लोग गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में आयोजित अश्लील कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आयोजन समिति से जुड़े 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ शांति भंग करने और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लीलता फैलाने से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में देवेंद्र राजपूत (31), गोविंद देवांगन (21), नरेंद्र साहू (38), हसन खान (53), हरदयाल नागेश (50), मुकेश अग्रवाल (40), लाल कृष्ण कश्यप (27), राजेश कश्यप (36), सचिन कश्यप (24), लीलाधर साहू (50), ललित कौशिक (38), विकास यादव (32), जम्बूधर (40) और उमेश यादव (25) शामिल हैं। सभी आरोपियों को देवभोग एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

पुलिस का कहना है कि कार्यक्रम के दौरान सार्वजनिक मर्यादाओं का उल्लंघन हुआ, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति बनी। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की गई है। अब तक लापरवाही के आरोप में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। वहीं, मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम के खिलाफ भी आज से जांच प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील गतिविधियों और कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाएंगे। मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन :...

दुर्ग। इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) की ओर से बीआईटी कॉलेज दुर्ग में आयोजित 11 दिवसीय एडवांस स्किल ट्रेनिंग प्रोग्राम का समापन...

दुर्ग में सिद्धितप महामहोत्सव का भव्य समापन : 7,500...

दुर्ग। श्री आदिनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर ट्रस्ट एवं शासन स्पर्श वर्षावास समिति, दुर्ग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय सिद्धितप पारणा महामहोत्सव का मंगलवार...

बीजापुर में माओवादी डंप का भंडाफोड़ : SLR-INSAS समेत...

बीजापुर। जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों को सर्चिंग और डिमाइनिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बेदरे थाना क्षेत्र के...

कांग्रेस के 307 ब्लॉक अध्यक्षों को प्रशिक्षण : दीपक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर के ब्लॉक अध्यक्षों के लिए चलाए गए संभागवार प्रशिक्षण अभियान का मंगलवार को समापन हो गया। अभियान...