Durg News: अपहरण, रेप और धोखाधड़ी मामले में आरोपी तांत्रिक बलौदाबाजार से गिरफ्तार

दुर्ग। अपहरण, दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले में जामुल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी तांत्रिक हेमंत अग्रवाल को पुलिस ने बलौदाबाजार जिले के गीतपुरी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नाम बदलकर वहां लुक-छिपकर रह रहा था. सूचना मिलते ही जामुल पुलिस ने दबिश देकर उसे पकड़ा, उसके बाद आरोपी का जुलूस निकाला गया और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि यह मामला जामुल थाना क्षेत्र का है. जामुल निवासी एक महिला ने 19 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 22 वर्षीय बेटी की पहचान रायपुर निवासी हेमंत अग्रवाल से हुई थी. आरोपी ने शादी का झूठा भरोसा देकर युवती को अपने साथ पत्नी की तरह रखा और लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया. जब युवती उसके साथ रहने से मना करने लगी तो आरोपी ने जबरन उसे घर से उठा लिया. आरोपी युवती को किडनैप कर पहले कोंडागांव और दंतेवाड़ा घुमाता रहा, फिर उसे रायपुर ले गया. किडनैपिंग के बाद पुलिस दोनों को ढूंढ लाई थी, लेकिन भिलाई-3 थाने से मौका पाकर आरोपी फरार हो गया. इसके बाद वह लगातार ठिकाने बदलता रहा और छत्तीसगढ़ के बाहर भी कई राज्यों में भटका.

हाल ही में जामुल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बलौदाबाजार के गीतपुरी इलाके में नाम बदलकर रह रहा है. थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य अपराधों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...