CG – DA बढ़ा: CM साय की घोषणा के बाद आदेश हुआ जारी… कर्मचारियों को मिलेगा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता… जानें कब से मिलेगा लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद इस पर अमल करते हुए आदेश जारी कर दिया है।

वित्त विभाग की ओर से शासन के समस्त विभागों के लिए जारी आदेश में बताया गया है कि राज्य शासन के कर्मचारियों को 1 सितंबर 2025 से सातवें वेतनमान में 58 प्रतिशत तथा छठवें वेतनमान में 252 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता स्वीकृत किया गया है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महंगाई भत्ते की गणना मूल वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा। महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि का भुगतान जनवरी 2026 से किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...