खैरागढ़ : जिसे पार्टी से निकालने की थी तैयारी, उसे मिली शहर कांग्रेस अध्यक्ष की कमान, कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल

खैरागढ़। खैरागढ़ में कांग्रेस पार्टी के भीतर अनुशासन और अवसरवाद की लड़ाई एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है, जहां अरुण भरतद्वाज को पार्टी से निष्काषित करने की तैयारी थी उसे शहर कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया गया है.

दरअसल, कुछ महीने पहले खैरागढ़ कांग्रेस ने बकायदा लिखित प्रस्ताव पारित कर अरुण भरतद्वाज सहित पूर्व पार्षद मनराखन देवांगन, पार्षद दीपक देवांगन को पार्टी से निष्कासित करने की सिफारिश की थी. इन पर आरोप थे कि इन्होंने जिला के अनुशासनहीनता, संगठन विरोधी गतिविधियां और सार्वजनिक मंचों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, लेकिन अब वही अरुण भरतद्वाज शहर कांग्रेस अध्यक्ष बना दिए गए हैं. यानी जिसे बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी थी, उसी को संगठन की कमान सौंप दी गई.

इस फैसले के बाद खैरागढ़ की सियासत में भूकंप आ गया है. कार्यकर्ताओं के बीच सवाल गूंज रहा है कि क्या कांग्रेस में अनुशासन अब प्रस्तावों तक सीमित रह गया है. क्या संगठन में जवाबदेही की जगह जोड़ तोड़ ने ले ली है. पत्र, प्रस्ताव और दस्तावेज मौजूद फिर भी फैसला उल्टा. यही वजह है कि कांग्रेस के भीतर असंतोष की आग तेज हो गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...