वार्ड भ्रमण में निकले मंत्री गजेन्द्र यादव, नागरिकों की सुनी समस्याएं, समाधान के लिए अफसरों को दिए निर्देश

दुर्ग। मॉर्निंग विजिट में केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव आज वार्ड मोहननगर, आमापारा और आर्यनगर पहुँचे और जनता से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुने। वार्ड के नागरिकों ने उन्हें वार्ड के विकास और मुलभुत समस्याओ से अवगत कराये, जिसमें निराकरण कराने योग्य कार्य के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने शासन द्वारा संचालित योजनाओं को जानकारी को साझा किये।

नागरिकों ने वार्ड की जरूरतों एवं विकास से जुड़े विषयों को केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव को अवगत कराये, जिस पर उन्होंने जनता के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किये। वार्ड भ्रमण के दौरान केबिनेट मंत्र यादव ने महतारी वंदन योजना, पीएम आवास के हितग्राहियों से भी चर्चा किये।

वार्ड 12 के नागरिकों ने क्षेत्र में सीमेंटीकरण सड़क, नाली निर्माण और अधिक विकास कार्य कराए जाने का आग्रह किये। मंत्री गजेन्द्र यादव ने वार्डवासियों के साथ भ्रमण कर स्थानीय आवश्यकताओं पर चर्चा की। इस दौरान नागरिकों ने मैदान के पास स्थित रिक्त भूमि को सुव्यवस्थित कर शादी-विवाह, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों के लिए डोमशेड एवं सामुदायिक भवन निर्माण की मांग रखी।

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। जनता जनार्दन से सीधा संवाद ही सुशासन की नींव है, और क्षेत्र की बुनियादी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

उन्होंने विश्वास दिलाया कि नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जाएंगे और जनसेवा का यह क्रम निरंतर जारी रहेगा।
इस अवसर पर पार्षद आशीष चंद्राकर, मनोज सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी चौहान, संदीप भाटिया, महेश देवांगन, अमित अगने, मनोज कुमार सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

113 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, 21 राज्यों...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ की सूरजपुर पुलिस ने देशभर में फैले एक बड़े अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

तीन पटवारी निलंबित, शासकीय कार्यों में लापरवाही पर हुई...

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शासकीय कार्यों के प्रति लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामलों में प्रशासन ने तीन पटवारियों के खिलाफ...

AI से तस्वीरों में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार, डीएसपी कल्पना...

बिलासपुर/रायपुर। डिजिटल तकनीक के दौर में अपराधी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी दुरुपयोग करने लगे हैं। बिलासपुर पुलिस ने एक ऐसे ही मामले...

CG News : हाईटेंशन तार की चपेट में आने...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में धनतेरस के दिन एक दर्दनाक हादसे में पिता और पुत्र की जान चली गई, जबकि मां गंभीर रूप...