छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी : प्रेमी जोड़ों ने तोड़ी जाति की दीवार, थाना परिसर में लिए सात फेरे

जशपुर। जिले के पत्थलगांव थाना परिसर में सोमवार की देर शाम दो प्रेमी जोड़ो ने शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लेकर शादी कर ली. इसकी चर्चा हर तरफ हो रही है.

अलग-अलग जाति के होने के कारण परिजनों की नाराजगी झेल रहे इन जोड़ों ने समाज की बाधाओं को पीछे छोड़ते हुए अपने प्यार को विवाह का नाम दिया. जानकारी के अनुसार, एक प्रेमी युगल को तो शादी से पहले परिजनों के विरोध और झूमा-झटकी का भी सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला किया.

वहीं दूसरे प्रेमी युगल ने बताया कि वे करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध में थे और बालिग होने के चलते उन्होंने थाना पत्थलगांव में आवेदन देकर सुरक्षा और विवाह की अनुमति मांगी थी. शादी के दौरान पुलिसकर्मी भी साक्षी बने और थाना परिसर में मौजूद लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया.

अमाकानी निवासी पल्लवी मरकाम ने गोढ़ीकला निवासी निर्मल लहरे से भगवान भोलेनाथ के समक्ष विवाह किया, जबकि प्रेमनगर निवासी रानुराधा नामदेव ने रामकुमार विश्वकर्मा के साथ जीवनभर साथ निभाने की कसमें खाईं. थाने में हुई इस अनोखी शादी ने यह संदेश दिया है कि प्यार और विश्वास के आगे सामाजिक बंधन कमजोर पड़ जाते है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...