CG – OYO सील: रिहायशी इलाके में चल रहा था होटल, संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर नगर निगम का एक्शन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रिहायशी इलाके में बिना अनुमति तीन मंजिला भवन बना लिया गया, जिसमें अवैध रूप से OYO होटल का संचालन किया जा रहा था। संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत पर नगर निगम ने सोमवार को इसे सील कर दिया है। यह कदम स्थानीय लोगों की शिकायतों के बाद उठाया गया, जिसमें होटल में हो रही संदिग्ध गतिविधियों का उल्लेख किया गया था।

निगम अधिकारियों के अनुसार, यह OYO होटल रिहायशी इलाके में बिना किसी वैध अनुमति के संचालित किया जा रहा था। होटल के कागजात और संचालन संबंधी दस्तावेज जांच में संतोषजनक नहीं पाए गए, जिसके बाद तत्काल सील करने की कार्रवाई की गई।

सीलिंग के लिए पहुंचे निगम दल को देखते ही होटल में मौजूद एक युवक और युवती वहां से भागते हुए नजर आए। इससे होटल में चल रही गतिविधियों को लेकर संदेह और मजबूत हुआ। निगम के मुताबिक ऐसी घटनाएँ रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और माहौल पर असर डालती हैं।

देवनंदन नगर के निवासियों ने पिछले कुछ दिनों से होटल में आने-जाने वाले लोगों के व्यवहार और गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर नगर निगम ने जांच की और अवैध संचालन की पुष्टि होने पर कार्रवाई की।

निगम अधिकारियों ने कहा है कि, शहर में बिना अनुमति चल रहे होटल, गेस्ट हाउस और किराए के ठिकानों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...