BSP से भिलाई को मिल सकता है वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस और शव वाहन: पार्षद वशिष्ठ की मांग पर कमिश्नर सर्वे ने डायरेक्टर इंचार्ज को लिखा लेटर

भिलाई। पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा की पहल रंग ला रही है। पार्षद मिश्रा ने मांग की थी कि भिलाई शहर को वेंटिलेटर युक्त एंबुलेंस और शव वाहन की जरूरत है। शहर की बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर दोनों ही चीजें बहुत जरूरी है।

इसके लिए सेक्टर-1 से पार्षद वशिष्ठ नारायण मिश्रा ने निगम आयुक्त और कलेक्टर को लेटर लिखा था। उनके लेटर के बाद इस पर काम शुरू हो गया है। आज निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने बीएसपी के डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता को पत्र लिखा है। जिसमें कहा है कि बीएसपी के सीएसआर मद से वेंटिलेटरयुक्त एंबुलेंस और शव वाहन मुहैया कराई जाए।

निगम आयुक्त ने पत्र में क्या लिखा है…
निगम आयुक्त ने अपने पत्र में लिखा है कि, वार्ड-54 सेक्टर-1 के पार्षद वशिष्ठ, नारायण मिश्रा द्वारा अवगत कराया गया है कि नगर पालिक निगम भिलाई-रिसाली क्षेत्र में औसतन 20-25 लोगों की मृत्यु होती है।

मृतक शव का अंतिम संस्कार के लिये श्मशानघाट ले जाने के लिये नगर पालिक निगम भिलाई शव वाहन उपलब्ध कराता है।

साथ ही, भिलाई प्रबंधन द्वारा भी शववाहन उपलब्ध कराया जाता था परन्तु वर्तमान में शववाहन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं जिसके कारण शववाहन की कमी के कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

इस समस्या के निराकरण के लिये शववाहन की आवश्यकता है। सेक्टर-9 स्थित अस्पताल में कार्डियक चिकित्सक उपलब्ध न होने के कारण सेक्टर-9 चिकित्सालय द्वारा ईलाज के लिये मरीजो को रायपुर भेजा जाता है। वेंटिलेटर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं होने से मरीज की जान जाने की संभावना रहती है। इसलिये वेंटिलेटर एंबुलेंस की भी व्यवस्था की मांग की गई है।

अतः भिलाई इस्पात संयंत्र भिलाई के सीएसआर मद से उक्त वाहन खरीदकर नगर पालिक निगम भिलाई को उपलब्ध कराये जाने हेतु प्राप्त आवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...