कैंप में सम्मान समारोह: रक्तदान एवं सेवा के लिए प्रजा सेवा समिति सम्मानित, जरूरतमंदों की मदद के लिए रहते हैं हरदम तैयार

भिलाई। बजरंग भक्त युवा रक्तदान सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह गुरु द्वारा केम्प-1 भिलाई में मनाया गया। इसमें प्रजा सेवा समिति को रक्तदान व सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सेवा सम्मानित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से रक्तवीर व सामाजिक संस्थाओ को आमंत्रित किया गया। बजरंग भक्त युवा रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक सीएच शंकर राव, अध्यक्ष अवतार सिंह का आभार व्यक्त किया गया। सम्मान समारोह में प्रजा सेवा समिति की ओर से सम्मान समिति के सेवक जेडी खान, दीपक कुमार, श्रीनिवास सर, विमल कुमार, रवि काशा, संतोष दलाई व उदय किरण ने प्राप्त किया। एमआईसी मेंबर मन्नान गफ्फार खान ने समिति के कार्यों को सराहा और रक्तदान के क्षेत्र में बढ़िया काम करने वालों के कार्यों की प्रसंशा की। मन्नान ने कहा कि, लोगों की मदद करने वालों के हरदम साथ हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ वशिष्ठ नारायण मिश्रा का निधन,...

भिलाई। भिलाई नगर निगम के पांच बार के पार्षद और युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण मिश्रा का आज निधन हो गया। वे...

भिलाई: वार्ड 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव ने...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 35 के नवनिर्वाचित पार्षद चंदन यादव का शपथ ग्रहण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में संपन्न...

भिलाई में सिंगल यूज प्लास्टिक और गंदगी पर एक्शन:...

भिलाई। नगर निगम ने स्वच्छता और पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई तेज कर दी है। निगम आयुक्त के निर्देश...

भिलाई में अवैध बैनर-पोस्टरों पर चला निगम का चाबुक,...

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए अवैध बैनर-पोस्टर के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया...