छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम: छत्तीसगढ़ में अगले 3-4 दिनों में बारिश की संभावना… दुर्ग संभाग में भी 25 और 26 फरवरी को होगी हल्की बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी 24 फरवरी को सरगुजा संभाग में तथा बिलासपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश अथवा बूंदाबांदी होने की संभावना है। इसी तरह 25 फरवरी और 26 फरवरी को प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा अथवा छीटें पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा दक्षिण पाकिस्तान और उससे लगे राजस्थान के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। इसके कारण प्रदेश में हवा की दिशा दक्षिण (बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त) होने की संभावना है।

प्रदेश में कल 23 फरवरी को सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर देर रात्रि अथवा 24 फरवरी के प्रातः काल में बहुत हल्की वर्षा अथवा बूंदाबांदी की संभावना है। प्रदेश में अगले 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में 04 से 05 डिग्री वृद्धि की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में कल वृद्धि की संभावना है, उसके पश्चात् अधिकतम तापमान में गिरावट संभावित है।


खबरें और भी हैं...
संबंधित

रुंगटा पब्लिक स्कूल में ‘ग्रैंडपेरेंट्स डे’ की धूम: नन्हें...

भिलाई। संजय रुंगटा इंस्टीट्यूशंस द्वारा संचालित रुंगटा पब्लिक स्कूल, भिलाई में बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ 'ग्रैंडपेरेंट्स डे' का भव्य आयोजन किया गया।...

युवा कांग्रेस चुनाव: पूर्व CM भूपेश बघेल के गढ़...

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस चुनाव के तहत दुर्ग ग्रामीण विधानसभा और आसपास के क्षेत्रों में सियासी पारा चढ़ गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश...

रुद्र तिवारी ने जीता इंटर जोनल खिताब, DAV नेशनल...

दुर्ग। भिलाई ACC जामूल DAV के छात्र और प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी रुद्र तिवारी ने रायपुर में आयोजित इंटर-ज़ोनल DAV स्कूल बैडमिंटन टूर्नामेंट (अंडर-17 कैटेगरी)...

पिरदा गांव की जमीन का नहीं होगा अधिग्रहण, विधायक...

रायपुर। रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) की प्रस्तावित आवासीय कॉलोनी के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण अब नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की...