CG – गरियाबंद, सूरजपुर के बाद एक और जिले से अश्लील डांस का वीडियो वायरल… रोजगार सहायक ने डांसरों संग किया डांस, दिखे नोट लुटाते

CG

कोरिया। गरियाबंद और सूरजपुर जिलों के बाद अब कोरिया जिले में भी सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी का बताया जा रहा है, जहां नाचा कार्यक्रम के दौरान पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक द्वारा खुलेआम पैसे उड़ाए जाने का दृश्य कैमरे में कैद हो गया।

बता दे की कोरिया जिले में फुटबाल प्रतियोगिता के समापन के बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर डांस कर रही डांसरों पर रोजगार सहायक खुलेआम नोट उड़ा रहे और कार्यक्रम का लुफ्त उठा रहे हैं। कार्यक्रम रात भर चला। कार्यक्रम में डांसरों पर रोजगार सहायक के नोट लुटाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद रोजगार सहायक को बर्खास्त कर दिया गया है। यह मामला सोनहत ब्लॉक के ग्राम पंचायत पोड़ी का है।

फुटबाल प्रतियोगिता के समापन के बाद रात को स्कूल मैदान परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फिल्मी गानों पर डांसरों ने जमकर डांस किया। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।

डांसरों के डांस पर रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी और पंचायत की महिला सरपंच पार्वती देवी के पति बहादुर सहित अन्य लोग पैसे उड़ाते दिखे। रोजगार सहायक ने डांसरों के साथ ठुमके भी लगाए और उन पर नोटों की बारिश की। बताया गया है कि रोजगार सहायक और महिला सरपंच के पति ने ही 10 लाख रुपए में कोरबा की नाचा पार्टी को बुक किया था। इसमें तीन से चार डांसर आई थी। लोगों ने डांस का वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

मामले का वीडियो सामने आने के बाद सोनहत जनपद पंचायत के सीईओ ने रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी को बर्खास्त कर दिया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का मुख्य आयोजनकर्ता रोजगार सहायक जिंदर साय सोनवानी पहले भी विवादों में रहा है। इंदिरा आवास की योजना में हितग्राहियों से पांच-पांच हजार रुपए लेने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया था, जिसकी जांच में उसे दोषी पाते हुए बर्खास्त कर दिया गया था। कोर्ट से रोजगार सहायक ने स्टे ले लिया था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...