फरार हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर ने किया सरेंडर, पुलिस कर रही पूछताछ, कई थानों में दर्ज हैं 16 से ज्यादा मामले

रायपुर। 6 महीने से ज्यादा समय से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर सूदखोर रोहित तोमर ने आखिरकार आज पुरानी बस्ती थाने में सरेंडर कर दिया है। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने रोहित तोमर की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है जिसके चलते रोहित ने आज पुरानी बस्ती थाना पहुंच अपना बयान दर्ज कराया है।

रोहित तोमर के खिलाफ पिछले साल तेलीबांधा, पुरानी बस्ती सहित राजधानी के विभिन्न थानों में 16 से ज़्यादा मामले दर्ज हैं. इनमें चाकूबाजी, मारपीट, हत्या का प्रयास, धमकी, धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग जैसे अपराध शामिल हैं. इन मामलों में रोहित के बड़े भाई रूबी उर्फ वीरेंद्र तोमर को बीते साल 8 नवंबर को ग्वालियर से गिरफ्तार किया था, लेकिन रोहित को पकड़ने में अब तक रायपुर पुलिस नाकाम रही थी.

इस बीच रोहित तोमर ने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया, जहां से उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगाते हुए विद्वान न्यायधीश ने पुलिस कार्रवाई में सहयोग करने को कहा, जिसके बाद आज वे पुरानी बस्ती थाना में पूछताछ के लिए पेश हुए हैं.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...