CG – सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: मकान में पुलिस ने मारा छापा… 3 युवक-5 युवती संदिग्ध हालत में मिले

CG

क्राइम डेस्क। कोरबा में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पुलिस की टीम ने एक मकान में दबिश दी, तो इस दौरान कमरे में 3 युवक और 5 युवती संदिग्ध हालत में मिले। स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे समय से मकान में चल रही संदिग्ध गतिविधियों और हंगामों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, मकान मालकिन का नाम सुरती पटेल है, जो डिंगापुर और रामपुर के बीच स्थित एक बस्ती में रहती है। आरोप है कि मकान में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा था। विरोध करने पर मकान मालकिन मोहल्ले वालों से गाली-गलौज और उन्हें धमकती थी। गुस्साए लोगों ने पुलिस में शिकायत की। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर मौजूद युवक-युवती भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया।

दरअसल, सुरती पटेल के घर में लंबे समय से युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। संदिग्ध गतिविधियों को लेकर मोहल्ले वालों ने कई बार विरोध किया। आरोप है कि मकान मालकिन बस्तीवासियों से गाली-गलौज करती और धमकी देती थी कि यह मेरा मकान है, मैं जो भी करुं। संदिग्ध गतिविधियों से मोहल्ले के लोग काफी परेशान थे। उन्होंने शुक्रवार को थाने में शिकायत की। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। मकान के अंदर मौजूद युवक-युवतियां भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सभी को हिरासत में लिया।

पुलिस ने मौके से हरदी बाजार के रहने वाले ईश्वर कुमार, नील कुमार यादव, बैगिनडबार के रहने वाले राज दास महंत, मकान मालकिन सुरती पटेल और चार युवती को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी को थाने लाया गया। सभी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर विधिवत अरेस्ट किया। वहीं, वार्ड नंबर- 36 के पार्षद अजय गोड समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी सिविल लाइन थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग की। पार्षद ने कहा कि लंबे समय से अवैध गतिविधियों के कारण इलाके का माहौल खराब हो रहा था, जिससे बच्चों और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 28...

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश...

48 गांव अब भी अंधेरे में: बिजली की मांग...

CG गरियाबंद में अनोखी पहल: वर्षों से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों की भावुक अपील, बाघ अभ्यारण्य क्षेत्र होने से अटका विद्युतीकरण गरियाबंद। जिले के राजा...

CG: बाइक खड़ी करने के विवाद में बुजुर्ग दंपती...

CG सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस...

दुर्ग में धान घोटाले का खुलासा : 68 समितियों...

दुर्ग। जिले की सहकारी समितियों में धान भंडारण और परिवहन व्यवस्था में बड़ी अनियमितता सामने आई है। भौतिक सत्यापन के दौरान 68 समितियों में रिकॉर्ड...