CG – ट्रांसफर आर्डर कैंसिल: कमिश्नर प्रणाली लागू होते ही तबादलों पर लगाई गई रोक, TI से आरक्षक तक सभी तबादले स्थगित, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस महकमे से जुडी एक बड़ा खबर सामने आ रही है। कमिश्नर संजीव शुक्ला ने TI से लेकर आरक्षक स्तर तक जारी किए गए सभी तबादला आदेशों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। इस संबंध में लिखित आदेश जारी किए गए हैं, जिससे विभाग में हलचल तेज हो गई है। बता दें कमिश्नर प्रणाली लागू होने से पहले जारी किए गए सभी तबादला और पदस्थापना संबंधी आदेशों को भी स्थगित कर दिया गया है।

आदेश के तहत पुलिसकर्मियों की किसी भी प्रकार की नवीन पदस्थापना और रवानगी पर भी रोक लगा दी गई है। यानी जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले हो चुके थे या प्रक्रिया में थे, वे फिलहाल अपने वर्तमान पदस्थापन स्थल पर ही बने रहेंगे।

कमिश्नर प्रणाली लागू होने से पहले जारी किए गए सभी तबादला और पदस्थापना संबंधी आदेशों को भी स्थगित कर दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि नई व्यवस्था के तहत पुलिस प्रशासन को पुनः संतुलित और व्यवस्थित करने की जरूरत है।

कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा जारी लिखित आदेश के बाद पुलिस विभाग में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में नई नीति और दिशा-निर्देशों के तहत आगे के निर्णय लिए जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...