भिलाई में एयर बलून फटने से दो बच्चों समेत मां भी झुलसी, अस्पताल में चल रहा इलाज

दुर्ग। भिलाई में सिविक सेंटर के समीप पुलिस लाइन ग्राउंड में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत ट्रैफिक अवेयरनेस कार्यक्रम के लिए लगाया गया एयर बलून अचानक फट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आकाश में उड़ रहा एयर बलून हवा कम होने की वजह से धीरे-धीरे नीचे आ रहा था। इसी दौरान बलून को पकड़ने के लिए दो बच्चे आगे बढ़े, तभी बलून में आग लग गई और दोनों बच्चे झुलस गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में उनकी मां भी आग की चपेट में आकर झुलस गई।

बताया जा रहा है कि जमीन के पास आते ही एयर बलून में जोरदार धमाका हुआ। हादसे के तुरंत बाद घायलों को भिलाई के सेक्टर-9 अस्पताल ले जाया गया, जहां बच्चों का इलाज बर्न यूनिट में जारी है। मां को भी प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...