3 साल बाद खुली दंतेश्वरी मंदिर की दान पेटी, 19 लाख कैश के साथ कई प्रेमी प्रेमिकाओं के निकले अर्जी पत्र

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है. यहां देशभर से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं. भक्त यहां अपने सामर्थ्य के अनुसार दान भी करते हैं. तीन साल बाद मां के दरबार की दानपेटियां खोली गई है, जिससे 19 लाख रुपये निकले हैं. इसके साथ ही कई अजीबोगरीब अर्जियां भी मिली हैं.

दंतेवाड़ा की प्रसिद्ध दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी को टेम्पल कमेटी द्वारा प्रशासन की मौजूदगी में खोला गया. दानपेटी से 19 लाख 44 हजार 432 की दानराशि प्राप्त हुई, जिसे दानदाताओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित किया. दानपेटी में नकद राशि के साथ-साथ श्रद्धालुओं द्वारा लिखे गए दर्जनों पत्र भी मिले, जिनमें किसी ने विवाह, किसी ने नौकरी और किसी ने परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होने की मनोकामना व्यक्त की थी.

मंदिर समिति के अनुसार दान पेटी वर्ष में तीन से चार बार खोली जाती है. दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी को खोला गया, जहां लाखों रुपये दान में मिलने के साथ ही कुछ ने परीक्षा में पास होने की गुहार लगाई है तो कई प्रेमी प्रेमिकाओं ने उसी से शादी हो ऐसी मनोकामना के साथ अपनी अर्जी लगाई है. बता दे कि दंतेवाड़ा स्थित माँ दंतेश्वरी मंदिर का 3 वर्ष के बाद दानपेटी को खोला गया, जहां मंदिर के पुजारियों के साथ ही टेम्पल कमेटी के सदस्यों ने घंटो की मशक्कत के बाद दान राशि को गिना.

मां के दरबार में ये अर्जी लगाई गई
जगदलपुर, मैं जिस लड़की से प्यार करता हूं, उसी से मैं आज अलग हो गया हूं. हम दोनों के पारिवारिक कारणों के चलते दोनों अलग हो गए हैं. मैं उसी लड़की के साथ अपना पूरा जीवन बिताना चाहता हूं, चाहे वो अच्छी हो या फिर बुरी हो. मैंने अपना सबकुछ उसे सौंप दिया है. मैं उसके अलावा दूसरी लड़की से शादी नहीं कर सकता, उसे मिलाने पर आप मेरी मदद करे मां, आप अपना आशीर्वाद बनाये रखें. जिससे कि मैं उससे शादी कर सकूं, ये पत्र एक प्रेमी के द्वारा अपने प्यार को पाने के लिए मां दंतेश्वरी मंदिर के दानपेटी में डाला गया. जहां उसने मां से गुहार लगाया है कि उसे मेरे से मिला दे, जिससे कि हम दोनों एक दूसरे को जीवनसाथी बना सके.

दंतेवाड़ा जिले में स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी को खोला गया, जहां लाखों रुपये दान में मिलने के साथ ही कुछ ने परीक्षा में पास होने की गुहार लगाई है तो कई प्रेमी प्रेमिकाओं ने उसी से शादी हो ऐसी मनोकामना के साथ अपनी अर्जी लगाई है, बता दें कि दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर का 3 वर्ष के बाद दानपेटी को खोला गया. जहां मंदिर के पुजारियों के साथ ही टेम्पल कमेटी के सदस्यों ने घंटो की मशक्कत के बाद दान राशि को गिना.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...