CG – शादी की खुशियां मातम में बदली… अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 ग्रामीणों की मौके पर ही मौत

CG

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में आज एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। कसडोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ग्रामीणों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

लड़की देखकर लौट रहे थे ग्रामीण
मिली जानकारी के अनुसार, तुरकीनडीह गांव निवासी 54 वर्षीय रथराम केंवट अपने दो अन्य साथियों, 65 वर्षीय सालदूरदशी केंवट और 38 वर्षीय सालफिरतु केंवट के साथ गुरुवार (29 जनवरी) को शादी के लिए लड़की देखने गए थे। पूरा परिवार और गांव वाले शादी के रिश्ते को लेकर उत्साहित थे, लेकिन वापस लौटते समय काल ने उन्हें घेर लिया।

हादसे का मंजर: मौके पर ही थमी सांसें
बताया जा रहा है कि लड़की देखने के बाद सभी लोग अलग-अलग बाइक से लौट रहे थे। रथराम और उनके दो साथी बाइक पर पीछे रह गए थे, जबकि अन्य साथी आगे निकल चुके थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसा इतना भयावह था कि तीनों ग्रामीणों के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। अधिक खून बह जाने और सिर में गहरी चोट लगने के कारण तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलते ही कसडोल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद तुरकीनडीह गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में शादी की शहनाइयां बजने वाली थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धान खरीदी से पहले प्रशासन का छापा : पंडरिया...

कवर्धा। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध भंडारण और कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर...

टाटा पावर के नाम पर साइबर ठगी का बड़ा...

राजनांदगांव। टाटा पावर सोलर कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप दिलाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का राजनांदगांव साइबर पुलिस ने पर्दाफाश किया है।...

जगदलपुर में 2.38 करोड़ का गांजा पकड़ाया : तस्करों...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ओडिशा से लाए जा रहे 476 किलो...

रायपुर में खूनी बदला : बाल संप्रेक्षण गृह के...

रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार शाम हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई। माना थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह के बाहर तीन नाबालिगों ने...