चंद्रकांत शर्मा होंगे अर्जुंदा के नए CMO, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, सहसपुर-लोहारा में किए बेहतर काम का मिला इनाम

भिलाई। राज्य सरकार ने कई निकायों के सीएमओ का तबादला किया है। इसमें दुर्ग संभाग में आने वाले कवर्धा जिले के सहसपुर-लोहारा के सीएमओ चंद्रकांत शर्मा का भी तबादला हुआ है। चंद्रकांत शर्मा को नगर पंचायत अर्जुंदा का सीएमओ बनाया गया है। राज्य सरकार ने आदेश जारी चंद्रकांत को नई पदस्थापना दी है।

चंद्रकांत के बारे में बता दें कि उनके बेहतरीन कार्यों को देखते हुए कवर्धा जिले से बालोद जिले में पदस्थ किया जा रहा है। शर्मा पहले दुर्ग निगम में भी पदस्थ रहें। अब उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए नगर पंचायत अर्जुंदा का सीएमओ बनाया गया है। चंद्रकांता के अलावा अर्जुंदा में पोस्टेड सीएमओ विकास नारायण सिंह को सहसपुर-लोहारा में भेजा गया है। इसके अलावा सब इंजीनियर बोड़ला के राजेश कुमार पाथर को नगर पंचायत पांडातराई भेजा गया है। नीतेश कुमार भंवर सब इंजीनीयर पांडातराई को बोड़ला में पोस्टेड किया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने ली समीक्षा...

रायपुर। राज्य में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और विभागीय कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा...

छत्तीसगढ़ में कोरोना की दस्तक, रायपुर और राजनांदगांव में...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कोरोना संक्रमण की दस्तक हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश के दो जिलों रायपुर और राजनांदगांव में...

BEO कार्यालय में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते अधिकारी...

सुकमा। जिले के कोंटा स्थित खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने छापेमार कार्रवाई की है। शिक्षकों से...

राजनांदगांव : शासकीय पट्टे की जमीन की अवैध बिक्री...

राजनांदगांव। शासकीय पट्टे की भूमि को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना अवैध रूप से बेचने के मामले में कलेक्टर न्यायालय राजनांदगांव ने बड़ा...