बीएसपी के दिव्यांग कर्मचारियों की बड़ी जीत: अब नए टैक्स रिजीम में भी ट्रांसपोर्ट अलाउंस होगा टैक्स फ्री… BSP वर्कर्स यूनियन की पहल पर प्रबंधन ने लिया फैसला

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में कार्यरत दिव्यांग कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर है। BSP वर्कर्स यूनियन के सतत प्रयासों और संघर्ष के बाद अब दिव्यांग कर्मचारियों को मिलने वाला ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) नए टैक्स रिजीम में भी पूरी तरह टैक्स फ्री रहेगा। लंबे समय से चली आ रही इस मांग पर प्रबंधन ने मुहर लगा दी है और फरवरी 2026 के वेतन से यह व्यवस्था प्रभावी हो जाएगी।

नियमों का दिया हवाला, प्रबंधन ने मानी मांग
यूनियन अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने कार्यपालक निदेशक (वित्त एवं लेखा) से मुलाकात कर इस विसंगति को दूर करने की मांग की थी। यूनियन ने वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन (38/2020) का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि आयकर नियम 2BB के तहत दिव्यांगों का ₹3,200 प्रतिमाह तक का ट्रांसपोर्ट अलाउंस नए टैक्स रिजीम में भी कर-मुक्त है। यूनियन ने तर्क दिया कि इस पर टैक्स काटना न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि कर्मचारियों के साथ अन्याय भी है।

फरवरी से मिलेगा फायदा
यूनियन के तर्कों से सहमत होकर प्रबंधन ने पे-रोल मॉड्यूल (वेतन प्रणाली) में तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दे दिए हैं। उप महासचिव मनोज डडसेना ने बताया कि दिव्यांग कर्मचारी दया नहीं, अपना अधिकार चाहते हैं। इस निर्णय से संयंत्र के सैकड़ों दिव्यांग कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

यूनियन ने जताया आभार
इस ऐतिहासिक निर्णय पर BSP वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता, कार्यकारी महासचिव शिव बहादुर सिंह, अतिरिक्त महासचिव टी. दिलेश्वर राव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित बर्मन, शेख महमूद, मनोज डडसेना, विमलकांत पांडेय, प्रदीप सिंह, धनंजय गिरी और दीपेश चुग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...