नशे में स्कूल पहुंचा हेडमास्टर, जमीन पर सोता रहा, BEO ने की सस्पेंड करने की अनुशंसा

सूरजपुर। जिले के प्रायमरी स्कूल भुनेश्वरपुर का हेडमास्टर सोमवार को नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर सोता हुआ मिला। ग्रामीणों को देखकर उसने उठकर बच्चों को पढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वह लड़खड़ते हुए खड़ा तक नहीं हो पा रहा था। सूचना पर बीईओ मौके पर पहुंचे और हेडमास्टर को सस्पेंड करने की अनुशंसा की। मामला सूरजपुर जिले के रामानुजनगर ब्लॉक का है।

ग्राम पंचायत भुनेश्वरपुर के प्रायमरी स्कूल नर्मदापारा प्रायमरी स्कूल का हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा सोमवार को नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे थे। स्थानीय ग्रामीण जब स्कूल पहुंचे तो हेडमास्टर अपने कक्ष में जमीन पर सोते मिले। सूचना पर मीडियाकर्मी भी स्कूल पहुंचे। मीडियाकर्मियों ने हेडमास्टर का वीडियो रिकार्ड करना शुरू किया तो वे उठकर बच्चों को पढ़ाने का प्रयास करने लगे। अत्यधिक नशे की हालत में होने के कारण वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इसकी जानकारी तत्काल सूरजपुर DEO अजय मिश्रा को दी गई। डीईओ के निर्देश पर रामानुजनगर BEO डीएस लकड़ा के नेतृत्व में एक जांच टीम मौके पर पहुंची।

BEO डीएस लकड़ा ने हेडमास्टर, स्कूल के टीचर व ग्रामीणों का बयान दर्ज किया। ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर अकसर शराब पीकर स्कूल आते हैं। शिक्षकों ने भी इसकी पुष्टि की है। हेडमास्टर निरंजन कुशवाहा ने भी स्वीकार किया कि वे कभी-कभी शराब का सेवन करते हैं।

हेडमास्टर को सस्पेंड करने की अनुशंसा

मीडियाकर्मियों ने जब हेडमास्टर से बात की तो वे नशे की हालत में जिले के कलेक्टर व डीईओ का नाम भी नहीं बता सके। बीईओ ने ग्रामीणों एवं शिक्षकों का बयान दर्ज किया है और हेडमास्टर को सस्पेंड करने की अनुशंसा के साथ जांच प्रतिवेदन सूरजपुर डीईओ को भेजा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

शिक्षक दिवस पर सीएम साय ने गुरुजनों के नाम...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस ( 5 सितंबर) के अवसर पर प्रदेश के गुरुजनों के नाम आत्मीय पत्र लिखकर उन्हें सादर...

कांग्रेस यूथ चुनाव : भिलाई में साहू समाज का...

भिलाई। कांग्रेस के संगठन चुनाव के बीच भिलाई की सियासत में साहू समाज की सक्रियता ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। भिलाई...

तेज रफ्तार का कहर : पेड़ से टकराई बाइक,...

कोरबा। जिले के दीपका थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार दो नाबालिगों की मौके...

रोजगार मेला : 185 पदों पर भर्ती का मौका,...

बालोद। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वावधान में 11 सितंबर 2026 को जिला रोजगार...