CG – महिला अफसर की मौत: 50 दिन ICU में थी भर्ती, CGPSC 2018 की टॉपर थी अनीता सोनी

रायपुर | छत्तीसगढ़ की होनहार प्रशासनिक अधिकारी और CGPSC 2018 बैच की टॉपर अनिता सोनी का शनिवार रात निधन हो गया। वे पिछले 50 दिनों से फरीदाबाद के फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थीं।

उच्च शिक्षा (MBA) के लिए फरीदाबाद प्रवास के दौरान वे पीलिया (Jaundice) की चपेट में आ गई थीं। संक्रमण बढ़ने के कारण ‘मल्टी ऑर्गन फेल्योर’ होने से उनका निधन हुआ।

अनिता ने छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम में असिस्टेंट मैनेजर पद पर रहते हुए तैयारी की और PSC 2018 में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। चयन के बाद उन्हें वित्त संवर्ग (Finance Department) में जिम्मेदारी दी गई थी। रायपुर के मोवा क्षेत्र की रहने वाली अनिता एक मध्यमवर्गीय परिवार से थीं। उनके पिता सुरेश सोनी और माता शांति सोनी हैं।

प्रशासनिक जगत में शोक
अनिता सोनी के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे प्रशासनिक अमले में शोक की लहर है। सोशल मीडिया और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप्स में उनके बैचमेट्स और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी जा रही है। एक मेहनती और प्रेरणादायक अधिकारी के रूप में उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...