CG – सोशल मीडिया में हुई दोस्ती और प्यार का हो गया अंत: इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड को किया ब्लाक, तो बौखलायी प्रेमिका ने चाकू मारकर कर दी बॉयफ्रेंड की हत्या

CG

बिलासपुर | इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किए जाने से नाराज एक युवती ने अपने प्रेमी की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक की पहचान 25 वर्षीय कामता प्रसाद के रूप में हुई है, जो उसलापुर स्थित शुभम विहार शिक्षक कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था और एक होटल में काम करता था। वह मूल रूप से रतनपुर क्षेत्र का निवासी था।

पुलिस के अनुसार, कुछ महीने पहले कामता प्रसाद की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए रौशनी सूर्यवंशी (22) से हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कामता ने रौशनी को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया था, जिससे वह नाराज थी।

मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे रौशनी चाकू लेकर कामता के किराए के मकान पहुंची। उसने मोबाइल फोन देखने की मांग की। जब कामता ने मना किया तो गुस्से में आकर रौशनी ने उसके सीने पर चाकू से वार कर दिया। एक ही वार में कामता की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मौजूद लोगों ने आरोपी युवती को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रौशनी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल चाकू भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह प्रेम संबंध हत्या तक पहुंच गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मंत्रालय की कर्मचारी बस में लगी आग : 30...

रायपुर। नया रायपुर स्थित महानदी भवन के पास बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब शासकीय कर्मचारियों को लेकर जा रही एक चलती...

संजय रूंगटा ग्रुप में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की...

भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में मंगलवार को आगामी फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ की स्टारकास्ट और मेकर टीम ने छात्रों के साथ...

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक :...

रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम के WhatsApp अकाउंट के कथित तौर पर हैक होने का मामला सामने आया है। हैकर ने...

21 साल से सड़क नहीं बनी तो मां दंतेश्वरी...

दंतेवाड़ा। विकास की राह अगर सरकारी दफ्तरों से होकर गुजरती है तो डेंगलरास गांव के ग्रामीणों का इंतजार शायद थोड़ा ज्यादा लंबा हो गया...