महिला पार्षद से 5 लाख की डिमांड: नहीं देने पर करने लगा प्रताड़ित…कंप्लेन के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

भिलाई। नगर पालिका परिषद जामुल की महिला भाजपा पार्षद की शिकायत पर प्रताड़ना का मामला दर्ज हुआ है। महिला पार्षद को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 341, 294, 506, 384, 500 के तहत मामला पंजीबद्ध हुआ है।

– भाजपा की महिला पार्षद का नाम कविता बिश्वाल है।
– जामुल थाने की पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया है।
– ग्राम शिवपुरी जामुल के रहने वाले पर जुर्म दर्ज हुआ है।
– कविता की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज है कि, आरोपी संतोष दास ने जाति को लेकर 6 दिसम्बर 2021 को नगर पालिका के रिटर्निग अफसर के पास आपत्ति दर्ज कराई थी।

– जांच के बाद अफसर ने उचित प्रमाण के अभाव में खरिज कर दिया था।
– उसके बाद से संतोष दास ने मानसिक रूप प्रताड़ित कर दूसरे के माध्यम से 5 लाख रुपए की डिमांड की।
– पुलिस ने बताया कि पार्षद को नगर पालिका कार्यालय जामुल जाते समय रास्ता रोककर गली-गलौज की।

– साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।

– संतोष को जब पार्षद ने रकम देने से मना किया तब उसने झूठे आरोप में बदनाम करने की भी धमकी दी।
– जबकि कविता विश्वाल बीते 20 वर्षों से उक्त वार्ड से पार्षद निर्वाचित होती आ रही है।
– इस मामले में एएसपी संजय कुमार ने शिकायत पर जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...