कूलर की खिड़की से घर में घुसे चोर, कैश-जेवर पार: दुर्ग से यूपी गया था परिवार…शादी से लौटे तो टूटा हुआ मिला घर का ताला, बेड पर पड़ा था सामान

भिलाई। जिले में इन दिनों चोरी की वारदात बढ़ गई है। चोर नए-नए ट्रिक से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। लोग भी सुरक्षा को लेकर लापरवाह दिख रहे हैं। सीसीटीवी कैमरे हर घर-चौक-चौराहों की जरूरत महसूस हो रही है, बावजूद लोग इसके प्रति गंभीर नहीं है। दुर्ग के कैलाश नगर में हुई चोरी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे जिस खिड़की पर लोग कूलर लगाते हैं, वहां से चोर घुस सकते हैं। ये वारदात हुई है मोहन नगर थाना क्षेत्र में। यहां कैलाश नगर के पंकज सिंह के घर में चोरी हुई। पंकज बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर है। दुर्ग से यूपी अपने परिवार के साथ शादी में गया था, लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला।
पुलिस ने बताया कि, शादी समारोह में शामिल होने गए परिवार के मकान में चोरी की वारदात कप अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। मोहन नगर पुलिस ने बताया कि कैलाश नगर दुर्ग निवासी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पंकज कुमार सिंह ने शिकायत किया है कि 9 फरवरी को परिवार वाले शादी समारोह मे शामिल होने उत्तर प्रदेश गए हुए थे। घटना की रात मकान में ताला बंद कर पीड़ित अपने दोस्त की शादी मे रामा मैरिज पैलेस उरला रोड दुर्ग मे गया था। घर वापस लौटने के बाद देखा कि कूलर के खिड़की की तरफ से कोई अज्ञात चोर हाथ डालकर अंदर से दरवाजे की कुंडी को खोलकर मकान में प्रवेश किया। आलमारी के लॉकर को तोड़कर नगदी 5 हज़ार, सोना चांदी के जेवरात 40 हज़ार का पार कर दिया।

इसके अलावा इस मकान के पीछे भी ताला तोड़ा गया है लेकिन वहां से चोर को कुछ नहीं मिला है। जहां पर चोरी की वारदात हुई है। इसके आसपास नशेड़ियों का डेरा लगा रहता है। इसे लेकर कई बार पुलिस में शिकायत भी की गई। इसके बाद भी नशेड़ियों पर अंकुश नही लग पा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सहारा इंडिया फ्रॉड: ₹40.78 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी...

रायगढ़। 'ऑपरेशन क्लीन हंट' के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में पिछले 3 वर्षों से...

CG में किन्नर तन्नू खान की संदिग्ध हत्या से...

CG बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत जॉकी गांव में एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से सनसनी फैल गई...

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...