छत्तीसगढ़: रात को घर से शौच के लिए निकली थी युवती.. सुबह 500 मीटर दूर बेहोशी के हालात में पड़ी मिली… दुष्कर्म की आशंका

कांकेर। छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र पखांजूर में एक युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। इस दौरान युवती के कपड़े अस्त-व्यस्त थे, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। युवती को प्राथमिक इलाज के लिए पहले पखांजुर सिविल अस्पताल में फिर उसके बाद कांकेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में युवती का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर SDM और BMO भी अस्पताल पहुंचे। होश आने के बाद उसका बयान होगा। वहीं दूसरी ओर जॉब से लौट रही एक अन्य युवती से भी रेप हुआ। वारदात के बाद आरोपी फरार है।

जानकारी के मुताबिक, यहां घटना पंखाजूर क्षेत्र के उड़ूमगांव की है। यहां की 21 साल की एक युवती रात को शौच के लिए घर से बाहर गई थी, फिर नहीं लौटी। सुबह जब युवती का पिता उसे तलाश करने निकला तो मकान से महज 500 मीटर दूर एक पेड़ के नीचे वह बेहोश पड़ी मिली।

उसे इलाज के लिए पखांजूर अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टर भी नहीं समझ पा रहे थे कि उसके साथ क्या हुआ। हालत गंभीर देख उसे कांकेर रेफर कर दिया गया है।

ASP पखांजूर धीरेंद्र पटेल ने बताया दोपहर में युवती को अचेत हालत में पखांजूर अस्पताल लाया गया था। वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। परिजनों ने शंका जताई है कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ है। जिसके आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच की जा रही है। युवती के होश में आने के बाद उसका बयान लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सरकार सवालों का जवाब देने के बजाय आवाज दबा...

दुर्ग। पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि विपक्ष की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनता की आवाज़ को मजबूती से...

नाबालिग छात्रा को बंधक बनाने के आरोप में शिक्षक...

पेंड्रा। छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, पेंड्रा में पदस्थ संस्कृत विषय के संविदा शिक्षक अमित शर्मा को नाबालिग छात्रा...

राज्यस्तरीय शूटिंग स्पर्धा में टॉपगन अकादमी का शानदार प्रदर्शन,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ राइफल एसोसिएशन द्वारा 12 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में रायपुर स्थित टॉपगन शूटिंग अकादमी के...

भिलाई में भीषण हादसा : डिवाइडर के बाद पेड़...

भिलाई। भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू में तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा करीब सुबह 4 बजे...