सड़क हादसे में पूरा परिवार खत्म : तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक को मारी टक्कर, पति-पत्नी और मासूम की मौत, एक बच्ची की हालत गंभीर

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह घटना कोटा-लोरमी मुख्य मार्ग पर बाँसाझार चौक के पास हुई, जो जूनापारा चौकी क्षेत्र में आता है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार बेलपान मेले से वापस लौट रहा था। परिवार बाइक पर सवार होकर घर की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही पति-पत्नी व एक बच्ची की मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम घायल बच्ची के इलाज में जुटी हुई है।

सूचना मिलते ही जूनापारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, हादसे के बाद मालवाहक वाहन के चालक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...