अगले महीने से रायपुर से कुरूद तक चलेगी ट्रेन, 100 की जगह 15 रुपए में कर सकेंगे सफर

रायपुर। रायपुर से धमतरी तक ट्रेन से सफर करने का सपना अब पूरा होने जा रहा है. नवा रायपुर से कुरूद तक रेल पटरी बिछाने का काम पूरा हो चुका है. 17 मार्च को रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम इस रूट का निरीक्षण करेगी. अनुमति मिलते ही अप्रैल के पहले सप्ताह से रायपुर से कुरूद तक ट्रेन चलने लगेगी.

ट्रेन शुरू होने के बाद कुरूद से धमतरी के बीच करीब 22 किलोमीटर रेल लाइन का काम तेज किया जाएगा. इस रेल परियोजना से नवा रायपुर, रायपुर और धमतरी सीधे रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे, जिससे लगभग 20 लाख लोगों को सीधा लाभ मिलेगा. बस में 100 रुपए लगते हैं, जबकि ट्रेन में सिर्फ 15 रुपए की टिकट में 150 किमी की यात्रा कर सकेंगे.

अधिकारियों के अनुसार नवा रायपुर से अभनपुर और राजिम तक पहले ही ट्रेन सेवा शुरू हो चुकी है. पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 550 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं. इस रूट पर अभनपुर, कुरूद और धमतरी बड़े स्टेशन होंगे, जबकि चटौद, सिरी, सारसापुरी और सांकरा गांव में पैसेंजर हाल्ट बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को भी रेल सुविधा मिलेगी. धमतरी से नवा रायपुर, केंद्री और अभनपुर तक ट्रेन सेवा शुरू होने से करीब 20 लाख लोगों को सीधा फायदा होगा.

वर्तमान में धमतरी से रायपुर आने-जाने के लिए यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ता है, जिसमें एक तरफ का किराया 120 रुपए तक है. इसके अलावा सड़क मार्ग से रायपुर पहुंचने में ढाई घंटे तक का समय लग जाता है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...