CG News: चक्काजाम में फंसी एंबुलेंस, विधायक समेत 12 लोग गिरफ्तार

जांजगीर। जर्वे में खोखसा से पीथमपुर तक सड़क बनाने की मांग को लेकर खोखसा ओवरब्रिज पर चक्काजाम करने के मामले में पुलिस ने विधायक ब्यास कश्यप सहित 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एम्बुलेंस को रोकने का आरोप है, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।

कोतवाली पुलिस के अनुसार मामले की शिकायत निजी एम्बुलेंस चालक ने दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह 30 जून की शाम करीब 4 बजे एम्बुलेंस से मरीज को अस्पताल ले जा रहा था। उसे खोखसा ओवरब्रिज के बांई ओर नर्सिंग होम जाना था। इस दौरान ग्राम जर्वे (च) के सरपंच सहित अन्य लोगों ने खोखसा ओवरब्रिज से पीथमपुर तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर चक्काजाम किया था। चक्काजाम के दौरान आरोपियों ने एम्बुलेंस को बलपूर्वक रोका, जिससे मरीज को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई।

पुलिस ने मामले में धारा 191(2), 126(2) के तहत जुर्म दर्ज किया था। चक्काजाम में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विधायक ब्यास कश्यप, पामगढ़ उत्तरा कश्यप, गोपाल कश्यप, व्यास टंडन, गिरधारी कश्यप, डंकेश्वर यादव, कमल कश्यप, योगेश कश्यप, संजय कुमार यादव सभी निवासी ग्राम जर्वे (च) जांजगीर, अरमान मोहम्मद निवासी नैला जांजगीर और उमा राठौर निवासी ग्राम सिवनी चांपा शामिल हैं।

6 मार्च को रेलवे फाटक करेंगे बंद

रेलवे ओवरब्रिज के मामले में लेटलतीफी को लेकर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि 15 दिन की समय सीमा तय की गई है। यदि 6 मार्च तक कार्रवाई नहीं हुई तो रेलवे फाटक बंद कर चक्का जाम किया जाएगा। गिरफ्तारी पर विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जनता के हक की लड़ाई कोई अपराध नहीं है। सालों से खोखसा-पीथमपुर सड़क बदहाल है। फाइल मंत्रालय और वित्त विभाग में अटकी है। ऐसे में आंदोलन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। एफआईआर और गिरफ्तारी से आंदोलन रुकने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के लिए करीब 30 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में है, लेकिन सरकार की उदासीनता के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

बलौदाबाजार हिंसा मामला: सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार को...

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा और आगजनी मामले में आरोपियों को राहत मिलने की उम्मीद के बीच सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है। शीर्ष अदालत...

EOW-ACB की बड़ी कार्रवाई : नगरीय प्रशासन विभाग के...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (EOW-ACB) ने नगरीय प्रशासन एवं...

पहचान से परे मान्यता: मुस्लिम पुरस्कार विजेता और भारत...

नई दिल्ली। हर साल भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों की घोषणा मात्र प्रतिष्ठित नामों की सूची नहीं होती। यह राष्ट्र की प्राथमिकताओं, मूल्यों और...

छत्तीसगढ़ में एक और घोटाला! योग दिवस आयोजन में...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में फिर एक घोटाला सामने आया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को अंबिकापुर में आयोजित होने वाले राज्य...