Bhilai News: खंडहर मकान में मिला अज्ञात शव, इलाके में फैली सनसनी

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत सीएसईबी कॉलोनी स्थित एक खंडहर मकान में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। सुबह स्थानीय लोगों ने खंडहर मकान के पास शव को पड़ा देखा, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और पुरानी भिलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घटना स्थल की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जमा हो गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। शव किस अवस्था में है और मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी भी जुटाई जा रही है, ताकि मृतक की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG News: खाना देने में हुई देरी, शराबी बेटे...

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के भांसी थाना क्षेत्र अंतर्गत...

चिटफंड कंपनी का संचालक गिरफ्तार, पैसा दोगुना करने का...

मनेंद्रगढ़। एमसीबी जिले की चिरमिरी पुलिस ने पैसा दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले चिटफंड कंपनी संचालक को बिलासपुर...

CG में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल...

CG News : ‘मोटा’ कहकर चिढ़ाने पर स्कूल में...

रायपुर। रायपुर से लगे तिल्दा क्षेत्र के सासाहोली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 10वीं कक्षा के दो छात्रों के...