CG News: ऑनलाइन सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई, सट्टा किंग गिरफ्तार

कवर्धा। जिले में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए शहर के कुख्यात सट्टा किंग राजा सरदार को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही अवैध ऑनलाइन सट्टे की शिकायतों के बाद की गई है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी रायपुर निवासी अनीश खान के इशारे पर ऑनलाइन सट्टे का एक बड़ा नेटवर्क संचालित कर रहा था।

पुलिस के अनुसार इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड अनीश खान और उसका सहयोगी स्वयम खुराना फिलहाल फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

जांच में सामने आया है कि आरोपी ‘किंगडम बुक डॉट कॉम’ नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए सट्टा खिलवा रहे थे। नेटवर्क के तहत करीब 70 से 80 ऑनलाइन आईडी सक्रिय थीं, जिनके माध्यम से करोड़ों रुपये के लेन-देन की जानकारी मिली है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और ऑनलाइन सट्टे से जुड़े अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत जब्त किए हैं। इन सभी डिवाइस की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जिससे इस रैकेट से जुड़े कई बड़े नामों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी राजा सरदार पूर्व में गांजा तस्करी के मामले में भी जेल जा चुका है। पूछताछ पूरी होने के बाद पूरे ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य आरोपियों की जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद जिले में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोहों में हड़कंप मच गया है, वहीं पुलिस ने अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी दी है कि ऐसे अपराधों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नौकरी का झांसा देकर युवती का लंबे समय तक...

राजनांदगांव। जिले के छुरिया थाना क्षेत्र से युवती को वन विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का...

ACB की बड़ी कार्रवाई, प्राचार्य और बाबू 10 हजार...

जांजगीर-चांपा। जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य और...

सास को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, बहू...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में सास को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली थाना क्षेत्र में...

IPS डांगी के खिलाफ उत्पीड़न मामले में हाईकोर्ट सख्त,...

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न से जुड़े मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने पुलिस विभाग के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई है।...