दुर्ग निगम स्वच्छता सर्वेक्षण में जगह बनाने बढ़ाया कदम : आयुक्त ने अलसुबह जांची सफाई व्यवस्था, सुलभ शौचालयों में पाई खामियां, कहा-खुद के उपयोग करने लायक हो सफाई

भिलाई। दुर्ग नगर पालिक निगम प्रशासन स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल स्थान पाने एडी चोटी एक कर दिया है। इसके लिए अभी से समुचित व्यवस्था बनाए जाने के लिए जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत आयुक्त हरीश मंडावी ने आज सुबह 7 बजे सफाई व्यवस्था देखने पोटिया आदि क्षेत्र में पहुंचे थे। आयुक्त ने निगम अधिकारियों को अलर्ट रहने कहा है। उन्होंने निरीक्षण के दौरान दो सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। यहां सफाई और केयर टेकर नहीं होने पर तुरन्त संचालन एजेंसी श्री लक्ष्मी नारायण वेलफेयर सोसायटी को नोटिस दिया गया। वहीं वार्ड 54 पोटिया के शौचालय में केयरटेकर द्वारा साफ-सफाई नहीं कराए जाने व नल पाइप टूटी पाई गई। इसपर आयुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए संचालन एजेंसी का अनुबंध निरस्त करने नोटिस जारी करने कहा।उन्होंने सभी अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान कहा कि सफाई व्यवस्था ऐसी हो कि खुद भी शौचालय का उपयोग कर सके। उन्होंने जिम्मेदारी देते हुए अधिकारियों से कहा कि फील्ड पर रहकर सुलभ शौचालयों के संधारण करने के बाद वार्ड के पार्षद और संचालन एजेंसी महिला समूह से सत्यापन प्रमाण पत्र जरूर लें। साथ ही शौचालयों की खामियों को जांचे और फ़ोटो खिंचकर भेजें।स्वच्छ्ता सर्वेक्षण में नंबर वन आने इंजीनियरों को भी जिम्मेदारी सौपी गई। अधिकारी स्वच्छ्ता सर्वेक्षण की गाइडलाइन के अनुरूप काम करें। उन्होंने स्वच्छता निरीक्षकों को
ठीक से सफाई करवाने और सड़क पर बेतरतीब फैली झिल्ली व प्लास्टिक पन्नियों को जल्द उठवाने कहा। निरीक्षण के मौके पर कार्यपालन अभियंता आरके पांडेय, नोडल अधिकारी जावेद अली, सफाई दरोगा सुरेश भारती व मनोहर शेन्द्रे आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...