CG पुलिस का बड़ा एक्शन: 17 लाख कैश के साथ ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी रायपुर में सट्टेबाजों के खिलाफ ‘एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट’ (ACCU) ने बड़ी कार्रवाई की है। कबीर नगर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के पास ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 17 लाख रुपये नगद और सट्टे में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल व दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

म्यूल खातों के जरिए हो रहा था करोड़ों का खेल
पुलिस के अनुसार, आरोपी ramco777.com, wood777.com और powerexch.com जैसी वेबसाइट्स के जरिए मास्टर आईडी बनाकर ग्राहकों को आईडी बेचते थे। अवैध लेनदेन के लिए ये गिरोह म्यूल खातों (किराये के बैंक खाते) का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस अब उन खाताधारकों और सट्टा खेलने वाले ग्राहकों की भी तलाश कर रही है।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
पकड़े गए चारों आरोपी रायपुर के ही रहने वाले हैं, जिनमें से दो का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है:

  • दीपक सचदेवा (30 वर्ष) – कबीर नगर (पूर्व में जेल जा चुका है)
  • ओम खेमानी (30 वर्ष) – कबीर नगर (पूर्व में जेल जा चुका है)
  • गौरव सचदेवा (29 वर्ष) – कबीर नगर
  • ऋषभ रंगलानी (30 वर्ष) – आमानाका

जप्त सामान की सूची (कुल मशरूका: ₹19.70 लाख):
नगदी रकम: 17,00,000 रुपये।

इलेक्ट्रॉनिक्स: 07 मोबाइल फोन।

बैंकिंग: 27 एटीएम/क्रेडिट कार्ड, 4 बैंक पासबुक और 1 चेकबुक।

2026 में अब तक की बड़ी उपलब्धि
रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट ने साल 2026 की शुरुआत से अब तक ऑनलाइन सट्टे के 03 बड़े मामलों में 14 आरोपियों को जेल भेजा है। पुलिस ने अब तक कुल 1.92 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति और नगदी जप्त की है।

“आरोपियों की बदलती जीवनशैली पर पुलिस की टीम लगातार नजर रख रही थी। यह कार्रवाई पुलिस की इसी बदलती रणनीति का परिणाम है।” — रायपुर कमिश्नरेट

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, युवती की...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सेडीखेड़ी इलाके में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर...

बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार देर शाम...

नौकरी लगाने के नाम पर 30 लाख की ठगी,...

कोंडागांव/फरसगांव। पुलिस विभाग में बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से लाखों रुपये...

1.21 करोड़ की लागत से बनेगा पीएम श्री स्कूल...

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड अंतर्गत कोड़ातराई में पीएम...