भिलाई। पेशेवर खेलों को बढ़ावा देने, कमजोर व पिछड़े क्षेत्रों के प्रतिभाशाली क्रिकेट खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने के उद्देश्य से छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी खेलकूद प्रकोष्ठ के तत्वावधान में झीरमघाटी शहीदों की स्मृति में अविनाश छग टी-20 कप क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन छग शासन के सहयोग से तीन संभागों में एक साथ करवाई रही है। इसके तहत यह प्रतियोगिता दुर्ग सम्भाग के दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर 1 पंत स्टेडियम में 27 फरवरी से 13 मार्च तक होगी। छग खेल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि इसके अलावा रायपुर सम्भाग में शहीद वीर नारायण सिंह अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 1 से 12 मार्च व बिलासपुर सम्भाग अंतर्गत बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह क्रिकेट स्टेडियम में 4, 6, 8 व 10 मार्च तक कराई जा रही है। प्रतियोगिता में लीग मुकाबले के कुल 32 मैच खेले जाएंगे। इसका शुभारंभ 27 फरवरी को शाम 7 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हरी झंडी दिखाकर करेंगे। प्रवीण ने बताया कि छग के इतिहास में पहली बार किसी संस्था द्वारा प्रदेश के सभी 28 जिलों में टेलेंट हंट कैम्प लगाकर 32 सौ प्रतिभागियों को जिला व संभाग स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिता के माध्यम से तराश कर 250 उत्कृष्ठ खिलाड़ियों का चयन सीपीएल टी-20 की 8 टीमों सरगुजा रॉयल्स, फिल फाइटर बिलासपुर, वेलिंगटन रायपुर कैपिटल्स, सीवी रमन नवा रायपुर चैलेंजर्स, एसीसी भिलाई इंडियंस, रश्मि पावर दुर्ग, आरआर रियल्टर्स राजनांदगांव व अबुझमान टाइगर्स में किया गया है। 22 से 26 फरवरी तक रायपुर के रियाज एकेडमी ग्राउंड छेरीखेड़ी में खिलाड़ियों का फिटनेस कैम्प लगाया जा रहा है। यहां प्लेइंग 11 में शामिल होने खिलाड़ी जमकर पसीना बहाएंगे।
भिलाई में छग टी-20 कप: सीएम बघेल ने पोस्टर का किया विमोचन, पंत स्टेडियम में 27 फरवरी से होगी स्पर्धा, प्रदेश सरकार झीरमघाटी शहीदों की स्मृति करा रही आयोजन
खबरें और भी हैं...संबंधित
सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...
भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...
दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...
खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...
बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...
बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...
पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...
Aditya -
पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...
