रायपुर। राजधानी रायपुर में गुरुवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पूरा मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, देर रात तेज गति से आ रही दो मोटरसाइकिलें आपस में भिड़ गईं। दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में टेकारी निवासी भोजराज विश्वकर्मा और उनकी पत्नी प्यारी बाई विश्वकर्मा की जान चली गई। वहीं मांढर के रहने वाले शुभम यादव ने भी दम तोड़ दिया।

घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

