भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन को भोले बाबा की बारात का आमंत्रण, आयोजन के लिए दया सिंह की थपथपाई पीठ

– भाजपा पार्षद व बोल बम समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने विधायक भसीन को दिया आमंत्रण कार्ड

भिलाई। 1 मार्च को निकलने वाली भोले बाबा की बारात के लिए आयोजन की तैयारी जोरों से चल रही है। इस बारात में प्रदेश के गणमान्य जननेता, प्रशासनिक अधिकारी और शासन-प्रशासन के आला लोग शामिल होने वाले हैं।

आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह कार्यक्रम को भव्य रूप देने की के लिए जुटे हुए हैं। लगातार आमंत्रण कार्ड देने का दौर चल रहा है। भाजपा पार्षद दया सिंह ने भाजपा विधायक विद्यारतन भसीन को आमंत्रण कार्ड दिया। विधायक भसीन आमंत्रण कार्ड लेकर स्वीकार किया और कहा कि वे जरूर कार्यक्रम में आएंगे। उन्होंने दया सिंह की पीठ थपथपाई।

आयोजन का 14वां वर्ष, इस बार भव्य होगा
दया सिंह ने बताया कि भोले की बारात इस बार ज्यादा भव्य होने वाला है। यह आयोजन का 14वां वर्ष है। केरल से झांकी आ रही है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ की अलग-अलग झांकियों को आमंत्रित किया गया है जो 1 मार्च को भोले बाबा की बारात में आकर्षण का केंद्र रहेगी। भोले बाबा की बारात के लिए प्रदेशभर से लोग आ रहे हैं।

कई बड़े नेता और अफसर करेंगे भोले बाबा की बारात में शिरकत
भोले बाबा की बारात के लिए पहले शासन के लोगों को आमंत्रण कार्ड दिया गया। अब आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह आमंत्रण कार्ड जिला और पुलिस प्रशासन को कार्ड दे रहे हैं। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने दुर्ग रेंज आईजी ओपी पाल और दुर्ग कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से मुलाकात कर भोले बाबा की बारात के लिए आमंत्रण कार्ड सौंपा। आयोजन समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने बताया कि, अब तक बारात के लिए राज्यपाल अनुसुइया उइके के अलावा केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उनके अलावा पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी समेत रायपुर, दुर्ग-भिलाई और प्रदेशभर के नेतागणों को आमंत्रण कार्ड दिया गया है। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थिति के लिए हामी भर दी है। वहीं पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा को भी आमंत्रण दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

सुपेला गदा चौक की शराब भट्टी हटाने की मांग...

भिलाई। सुपेला गदा चौक स्थित शराब दुकान को हटाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। जनहित संघर्ष समिति ने संरक्षक कन्हैया...

दीपावली से पहले मिठाइयों पर खाद्य विभाग की नजर...

खैरागढ़। दीपावली से पहले बाजार में मिठाइयों की बढ़ती मांग के बीच खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर जांच तेज कर...

बिलासपुर में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली पर सवाल : 7,794...

बिलासपुर। नगर निगम के सकरी जोन में प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड क्रमांक-4 गोकुल नगर के तीन...

पंडरिया विधानसभा को ₹10.25 करोड़ से अधिक के विकास...

पंडरिया: पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास और जनसुविधाओं के विस्तार को गति देने के लिए विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹10 करोड़ 25...